फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People returning home from wedding procession were beaten up by the bigots.

Deoria News: बरात से घर लौट रहे लोगों को मनबढ़ों ने पीटा

Wed, 17 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
People returning home from wedding procession were beaten up by the bigots.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। बरात से घर आ रहे लोगों को मनबढ़ों ने रास्ते में घेर कर पिटाई कर दी। इसमें दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लार अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मनबढ़ों की तलाश कर रही है।

लार क्षेत्र के उसरहा गांव से राजमंगल प्रसाद के बेटे की बरात बनकटा थाना क्षेत्र में गई थी। बारात जाने के दौरान बोलेरो में बैठने को लेकर चालक व बरातियों के बीच कहासुनी हो गई थी। रात लगभग 12 बजे बारात से खाना खाकर कुछ रिश्तेदार व महिला बोलेरो में बैठ कर घर आ रहे थे कि उसरहा गांव से पहले बरइटोला गांव के सामने लाठी-डंडे के साथ आए मनबढ़ों ने बोलेरो रोक उसमें सवार सभी लोगों की पिटाई करने लगे। इस घटना में रिश्तेदार राजू, अखिलेश, रविकेश व गोलू निवासी नेमा व रीना देवी तथा रिंकी निवासी उसरहा घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मारपीट में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed