फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People of Pakauli Kuti are in darkness since last five days

Deoria News: पांच दिन से पैकौली कुटी के लोग अंधेरे में

Sun, 03 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
People of Pakauli Kuti are in darkness since last five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। पवहारी महाराज की कुटी परिसर में लगा ट्रांसफाॅर्मर पांच दिन से जला है। शिकायत करने के बाद भी अब तक नहीं लग सका है। इसकी वजह से करीब एक हजार की आबादी अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। पवहारी महाराज की कुटी परिसर में स्थापित ट्रांसफाॅर्मर से कुटी परिसर के अलावा अगया गांव में आपूर्ति होती है। पैकौली कुटी पर सावन में रात को ठाकुरजी और माता जानकी को झूला में झुलाया जाता है।

इसमें शामिल होने के लिए अगल-बगल के गांव के लोग शाम को कुटी पर आते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं। बिजली न रहने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के चुम्मन सिंह, सुदामा सिंह, मनीष तिवारी, पंजाबी सिंह, रामचंद्र चौरसिया, कन्हैया राजभर, हरिकेश चौरसिया आदि ने बिजली निगम के अधिकारी से ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है। उसरा फीडर के जेई रामप्रवेश ने बताया कि वर्कशाॅप में ट्रांसफाॅर्मर चार्ज किया जा रहा है। जल्द ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed