फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People kept Deoria Gorakhpur Road an hour jam

लोगों ने देवरिया-गोरखपुर रोड एक घंटे जाम रखा

Fri, 16 Dec 2016 11:21 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 16 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
People kept Deoria Gorakhpur Road an hour jam
कोतवाली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। बैंकों में केश किल्लत अब विकराल रूप लेती जा रही है। गौरीबाजार क्षेत्र कई बैंकों की शाखाएं हैं लेकिन हर जगह शुक्रवार को भी कैश क्राइसिस रहा। गौरीबाजार की स्टेट बैंक शाखा में रुपये नहीं होने की सूचना पर घंटों से लाइन में लगीं महिलाएं भड़क उठीं। बैंक के चैनल को             जमकर पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद रामपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। गोरखपुर-देवरिया और हाटा-रुद्रपुर मार्ग एक घंटे तक ठप रहा है। चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। नाराज लोगों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। गौरीबाजार स्टेट बैंक की शाखा से भोर से ही लंबी लाइन लगी थी। 11 बजे पता चला कि रुपये नहीं हैं। यह बात सुनते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं उत्तेजित हो गईं। गुस्से में बैंक के चैनल को  पीटने लगीं।
विज्ञापन


इसमें कतार में लगे पुरुषों ने भी उनका साथ दिया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में रामपुर चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। यह जाम एक घंटे तक चला। इससे गोरखपुर-देवरिया, हाटा-रुद्रपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर ने समझा कर जाम खत्म कराने की कोशिश की लेकिन भीड़ जाम खोलने को तैयार नहीं थी। उनकी मांग थी कि कैश बंटने के बाद ही जाम समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि सोमवार को हर हाल में कैश का वितरण कराया जाएगा। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इंदूपुर में सेंट्रल और पूर्वांचल बैंक की शाखा है। दोनों ही बैंक कैश लेस थे। इससे लाइन में लोगों ने नाराजगी जताई। सिर्फ यूनियन और इंडियन बैंक से रकम बांटे गए। इन दोनों बैंकों में कतार में लगे लोगों को कम अमाउंट की धनराशि दी गई। कुछ लोगों के एतराज जताने पर उन्हें कुछ ज्यादा रकम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed