फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People find faults in everything I say... Kishore had committed suicide after writing this

Deoria News: मेरी हर बात में कमी निकालते हैं लोग... लिखकर किशोर ने लगा ली थी फांसी

Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
People find faults in everything I say... Kishore had committed suicide after writing this
देवरिया। शहर के लच्छीराम पोखरा के गायत्रीपुरम में फंदे से लटककर कर जान देने वाले सुधांशु ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजन दाह संस्कार के लिए शव लेकर लेकर चले गए। उसने खुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। उसने सुसाइट नोट में अपने आत्महत्या का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है, इसके पीछे स्वयं का निर्णय बताया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जिस शख्स को अपना सब कुछ माना था, उसे ही मेरे पर भरोसा नहीं है तो मैं जी कर क्या करूंगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के लच्छीराम पोखरा के गायत्रीपुरम रोड निवासी सुधांशु पाल (16) पुत्र स्व. प्रेम पाल कक्षा दसवीं का छात्र था, उसका बड़ा भाई पंचर बनाने की दुकान चलाता था। रविवार को उसका भाई दुकान का कुछ सामान खरीदने गया था और उसकी मां खेत की सिंचाई करने चली गयी थी। इसी बीच सुधांशु घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मां जब खेत की सिंचाई करने बाद घर पहुंची तो उसके आत्महत्या की जानकारी हुई। सुधांशु ने खुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अपने मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। उसने लिखा है कि मेरे मरने के पीछे किसी का हाथ नहीं है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि न ही में किसी की बात समझ पाता हूं और न ही किसी की मजबूरी को। कभी भी में किसी के लिए अच्छा सोचता हूं या करता हूं तो लोग उसमें कुछ न कुछ कमियां निकाल देते हैं। लेकिन कभी भी मेरे अंदर की अच्छाई को नहीं देखते हैं, जहां मेरी कोई गलती भी नहीं रहती वहां पर भी हम को ही गलत मानते हैं। मैं जिस शख्स को अपना सब कुछ माना था जब उसे ही मेरे पर भरोसा नहीं है तो मैं जी कर क्या करूंगा। इसी कारण मैंने यह फैसला कर लिया है, अगर मुझसे कुछ भी गलती हुई हो तो उसके लिए माफी चाहता हूं। मेरी मां का ख्याल रखिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed