{"_id":"647a30cbe64e858ce80c435a","slug":"people-demonstrated-at-the-electricity-corporation-office-handed-over-leaflets-deoria-news-c-7-1-191493-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली निगम कार्यालय पर लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली निगम कार्यालय पर लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक
विज्ञापन
मदनपुर विद्युत फीडर पर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण संवाद
बिजली की समस्या से त्रस्त हैं मदनपुर कस्बे के लोग, बेपरवाह हैं जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच के लोगों ने शुक्रवार को कामूपुर विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जहां समस्याओं को लेकर एसडीओ रुद्रपुर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि बिजली समस्या से वार्ड के अलावा मदनपुर कस्बे के लोग त्रस्त हैं। जबकि जिम्मेदार बेपरवाह हैं। समस्या निस्तारण न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नितिन राव के नेतृत्व में करीब 25 लोग कामूपुर स्थित विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे। जहां निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर रुद्रपुर एसडीओ भी मौके पर पहुंच गए। समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से अधिकारियों की बहस भी हुई। आश्वासन के बाद लोग माने। मौके पर अंकेश राव चंदेल, करण सोनकर, राजन यादव, जमीर, अमित सिंह, राजू सिंह, अजय श्रीवास्तव, छोटेलाल यादव, योगेंद्र यादव, भोला राव, शेरू अंसारी, नीरज सोनकर और विशाल सोनकर आदि मौजूद थे।