फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People boarded a private boat beyond its capacity; chaos ensued.

Deoria News: निजी नाव पर क्षमता से अधिक सवार हुए लोग, मची अफरातफरी

Sat, 29 Aug 2026 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
People boarded a private boat beyond its capacity; chaos ensued.
बरहज। सरयू पार नदी घाट पर शनिवार को एक निजी नाव पहुंची। नाव को देखकर बरहज आने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से नाविक की मुश्किल बढ़ गई। नाविक के कुछ लोगों से उतरने के लिए कहने के बावजूद कोई भी नाव से उतरने को तैयार नहीं था। काफी जद्दोजहद के बाद नाविक ने दूसरी नाव मंगाई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। वहीं, परसियां-विशुनपुर देवार के लोगों ने जलस्तर में कमी आने पर पावर वार्ज बोट चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। इसके बावजूद नदी खतरे के निशान से करीब 66.50 मीटर ऊपर बह रही है। लोगों के अनुसार, शनिवार को सरयू पार परसियां-विशुनपुर देवार स्थित नदी तट पर एक नाविक निजी नाव लेकर पहुंचा। नाव पर करीब 60 से 70 लोग सवार हो गए। क्षमता से अधिक लोगों के बैठने के कारण नाव डगमगाने लगी। इस पर नाविक ने कुछ लोगों से नाव से उतरने को कहा, लेकिन लोग उतरने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए नदी तट पर विवाद की स्थिति बन गई। नाव पर अधिकांश स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, दिहाड़ी मजदूर और कारोबारी सवार थे। दूसरी नाव मंगाए जाने के बाद लोगों को राहत मिली और स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दियारा क्षेत्र के रमाशंकर यादव, मोदी कुमार, छोटेलाल, संजय यादव, मंजनाथ और ओमप्रकाश यादव आदि ने सरकारी नाव चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद आवागमन में परेशानी हो रही है। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि जलस्तर में कमी आई है। विभाग से बात कर नाव चलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed