फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People armed with sticks prevented the bank managers

­लाठी-डंडे से लैस लोगों ने बैंक प्रबंधकों को रोका

Thu, 01 Dec 2016 10:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 01 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
People armed with sticks prevented the bank managers
रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। कैश क्राइसिस का मामला अब जटिल होता जा रहा है। एक दिसंबर को भी क्षेत्र के अधिकांश बैंक में रुपये नहीं थे। किसी को एक हजार तो किसी को दो हजार रुपये मिल रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंदूपुर में सेंट्रल और पूर्वांचल बैंक पर भोर में चार बजे से ही कतार लग गई थी। दोनों बैंक एक ही भवन में ऊपर-नीचे हैं।
विज्ञापन


11.30 बजे के करीब दोनों बैंक के मैनेजर अपने-अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचे। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने इन्हें रोक लिया। बोले, कैश हो, तभी बैंक खोलें अन्यथा बैंक नहीं खुलने दिया जाएगा। लोगों के तेवर को भांपकर दोनों बैंक के मैनेजर लौट गए।
विज्ञापन


बैंक में ताला लटका रहा। हजारों की संख्या में लोग जमे रहे। गौरीबाजार क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, पूर्वांचल बैंक, सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंकों की शाखाएं हैं। आठ नवंबर की से 1000-500 के नोट बंद होने से बैंकों में कैश का संकट चल रहा है। 23 दिन गुजर गए हैं लेकिन लोगों को रुपये नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि रबी की बुआई, शादी-ब्याह का दौर चल रहा है। लिहाजा हर वर्ग के लोग परेशान हैं। इंदूपुर में सेंट्रल और पूर्वांचल बैंक पर रोज लंबी-लंबी लाइन लग रही है। रुपये नहीं मिलने से लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है।


लोग धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम कर रहे हैं। इसके अलावा गौरीबाजार पीएनबी शाखा में गुरुवार को दिन में एक बजे रकम पहुंची। रुपयों से भरा बॉक्स जब बैंक के अंदर ले जाया गया तो लाइन में लगे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई लेकिन कुछ ही घंटे में फिर कैश का संकट खड़ा हो गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और वे हंगामा करने लगे। किसी तरह लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed