{"_id":"573a06a84f1c1be516ac7050","slug":"peace-march-in-protest-against-the-killing-of-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की हत्या के विरोध में शांति मार्च निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की हत्या के विरोध में शांति मार्च निकाला
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 16 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिले के पत्रकारो ने एडीएम प्रशासन को मांग पत्र सौपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में जिले के पत्रकारों ने काला फीता बांधकर शांतिमार्च निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एडीएम प्रशासन वीके गुप्ता को दिया गया। इसमें हत्यारोपियों के गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी की मांग की गई।
जिले के पत्रकार सुबह 11 बजे सुभाष चौक पर एकत्र हुए। पत्रकारों ने हाथ में काला फीता बांध कर शांति मार्च निकाला। सिविल लाइंस होने हुए पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंचे। पत्रकारों ने घटना की निंदा की। पत्रकारों ने मामले की सीबीआई जांच कराने, हत्यारोपियों और षड्यंत्रकारियों की तत्काल गिरफ्तार करने, मृतक के परिवारवालों को एक करोड़ रुपये की सहायता, आश्रित को नौकरी, पत्रकारों को सुरक्षा गारंटी, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष सेल बनाने और शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में धनंजय मणि, पौहारीशरण राय, उमेश शुक्ला, वाचस्पति मिश्र, सुधाकर पांडेय, पवन मिश्र, बृजेश शर्मा, अनूप तिवारी, राम नवल सिंह, सुनील सिंह, रवि राय, आसिफ इकबाल, परशुराम शर्मा, अनिल राय, अनुग्रह नारायण शाही, विशाल मिश्र, विश्वजीत सिंह, आशीष कुमार सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश मिश्र, रामप्रताप सिंह, रामनवल सिंह, राकेशधर द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, ज्योति पाठक, मनोज शुक्ला, श्रवण, अवधनारायण, श्यामनारायण, सचींद्र सिंह, श्रीकृष्ण, प्रेमचंद्र, संदीप , प्रदीप, संदीप , राबी शुक्ला, अतहर, नंदकिशोर गांधी आदि मौजूद रहे।