फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patients getting dengue, one admitted

Deoria News: डेंगू के मिल रहे मरीज, एक भर्ती

Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Patients getting dengue, one admitted
देवरिया। जनपद में डेंगू से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र का एक मिला। उसका इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। अब तक चार लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

अगस्त से अक्तूबर माह तक डेंगू के प्रकोप का समय माना जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोग जिले में मिलने लगे हैं। रविवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र का बीस वर्षीय एक युवक दस दिन से बुखार से पीड़ित था। चौराहे से दवा लेकर खाया, लेकिन आराम नहीं मिला। बुखार के साथ बदन, सिर में दर्द, गला सूख जा रहा है। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। भटनी क्षेत्र का एक युवक किसी कार्य से दिल्ली गया था, जहां बुखार से पीड़ित हो गया। वह शुक्रवार को घर पहुंचा तो तबीयत खराब हो गई। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पहुंचा, जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर रविवार को उसे रेफर कर दिया गया। इससे पहले सात अगस्त को खुखुंदू क्षेत्र के दो युवक डेंगू से पीड़ित मिले थे। दोनों युवक गुड़गांव में एक साथ रहते थे, जहां बुखार से पीड़ित होने के बाद दवा लिए, लेकिन आराम नहीं हुआ तो घर आ गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। चार दिन के इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि डेंगू का मरीज मिला है, उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही न बरतें, दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। अस्पताल में इलाज की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed