फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patient dies in Deoria's private hospital, family members create ruckus in hospital, police arrives

Deoria News: इलाज के दौरान महिला की मौत, नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा- लगाया ये आरोप

Thu, 02 Oct 2025 12:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 12:26 PM IST
सार

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अश्वनी प्रधान ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। इसके बाद इमरजेंसी सेवा बहाल हुई।

विज्ञापन
Patient dies in Deoria's private hospital, family members create ruckus in hospital, police arrives
हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएचसी में इलाज के दौरान नगर के दलित बस्ती वार्ड की 52 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद की बुधवार की देर रात मौत हो गई। डाक्टर पर बेवजह सुई लगवाने और इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगा मुख्य गेट के समीप स्ट्रेचर पर शव रख हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन

देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डाक्टर से आक्रोशित लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। बढ़ते बवाल को देखते हुए किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अश्वनी प्रधान ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इमरजेंसी सेवा बहाल हुई। उधर सूचना पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार नायब तहसीलदार गोपाल प्रसाद एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने घटना की जानकारी ली।वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। परिजन बेवजह हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed