फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passengers going to Raxaul reached Bhatni

Deoria News: रक्सौल जाने वाले यात्री पहुंचे भटनी

Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Raxaul reached Bhatni
भटनी। प्रयागराज स्थित कुंभ मेला से लौटने के दौरान शुक्रवार को बिहार के रक्सौल जाने वाले रेल यात्री गलती से भटनी पहुंच गए। इसके चलते वह पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे। वह मोबाइल फोन के जरिये परिजनों से संपर्क कर अपने कुशल क्षेम होने की जानकारी देते रहे। बाद में बिहार जाने वाली ट्रेनों में सवार होकर किसी तरह वह अपने घर को रवाना हुए। प्रयागराज स्थित कुंभ मेला से स्नान कर घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को प्रशासन ट्रेनों में बैठाकर घर भेज रही है। इस क्रम में खाली ट्रेनों को भेज कर यात्रियों को सकुशल घर लाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में कुछ यात्री गलती से दूसरे रुट में चले जा रहे है। शुक्रवार को बिहार के रक्सौल जाने वाले रेल यात्री झूसी रेलवे स्टेशन से गलती से भटनी पहुंच गए। पूरे दिन भटनी रेलवे स्टेशन पर बिताने के बाद शाम को बिहार जाने वाले ट्रेन में सवार होकर वह अपने घर को गए। इस दौरान भूख प्यास से परेशान लोग रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे। हालांकि मोबाइल के जरिये वह परिजनों के सम्पर्क में रहे और समय -समय पर अपना लोकेशन बताते रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि कुंभ मेला से लौटने वाले यात्रियों की भीड़ जुट रही है। आरपीएफ व जीआरपी के जवान सुरक्षित ट्रेनों में बैठाकर उनको रवाना कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed