फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passenger trains cancelled due to block at Mairwa station, four trains to be diverted

Deoria News: मैरवा स्टेशन पर ब्लॉक के चलते सवारी गाड़ी निरस्त, चार का होगा मार्ग परिवर्तन

Thu, 04 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains cancelled due to block at Mairwa station, four trains to be diverted
भटनी। बिहार के मैरवा रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट और क्राॅसिंग बदलने और अन्य कार्यों के चलते शनिवार से सिवान-गोरखपुर रूट की एक ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं चार का रूट परिवर्तन किया गया है। जबकि चार नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेलवे विभिन्न रूट पर मरम्मत और कार्य करा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के मैरवा रेल लाइन पर प्वाइंट और क्राॅसिंग बदलने का काम होना है। इस वजह से छपरा-गोरखपुर के बीच चलने वाली अप व डाउन सवारी गाड़ी 7, 10, 13 व 16 दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं 6, 9, 12, 15 दिसंबर को दिल्ली-मानसी विशेष गाड़ी भटनी-सिवान की जगह गोरखपुर कैंट, कप्तानगंज और थावे के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सात व 16 दिसंबर को गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस को भी थावे रूट से चलाया जाएगा। अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस नौ दिसंबर को भटनी-सिवान के स्थान पर कप्तानगंज, थावे के रास्ते जाएगी। इसके अलावा अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 12 दिसंबर को 45 मिनट तथा 13 दिसंबर को 40 मिनट, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 12 दिसंबर को 25 मिनट, गोमती-कामाख्या एक्सप्रेस 15 दिसंबर को 25 मिनट, गोमतीनगर कामाख्या 25 मिनट, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 16 दिसंबर को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed