फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passenger dies of heart attack at Bhatni railway station

Deoria News: भटनी रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक से यात्री की मौत

Wed, 02 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies of heart attack at Bhatni railway station
भटनी। लखनऊ से इलाज कराकर सिवान लौट रहे एक यात्री की मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त की और मधुमेह बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के सिवान के वार्ड संख्या 25 निवासी पंकज कुमार केशरी (45) व्यवसायी थे। वह मधुमेह के इलाज के लिए लखनऊ गए थे।
सुबह किसी ट्रेन से भटनी पहुंचे थे। यहां से सिवान जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते समय प्लेटफॉर्म संख्या चार के फुट ओवरब्रिज के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दीपक केशरी ने बताया कि भाई पंकज कुमार केशरी मधुमेह से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लखनऊ स्थित एक चिकित्सक से सलाह लेने गए थे। जीआरपी के बलिया क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बताया कि भटनी रेलवे स्टेशन पर एक बीमार यात्री की हार्ट अटैक से मौत हुई है। परिजन की मांग पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed