फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Party in honor of the mother-daughter in the field

मां-बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में

Thu, 11 Aug 2016 11:05 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 11 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Party in honor of the mother-daughter in the field
मां और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी ने बुलंदशहर में मां और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है। मां-बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में आ चुकी है। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को दिया। ‘मां-बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दिन में  11 बजे से सुभाष चौक पर जुटने लगे।
विज्ञापन



इसके बाद प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। यहां से जुलूस की शक्ल में सिविल लाइंस में पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। महिला अपराध को रोकने में सरकार नाकाम है। पुलिसिया इकबाल को चुनौती मिल रही है। सरकार के नुमाइंदे अपराधियों के संरक्षणदाता बन चुके हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर की घिनौनी घटना को राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था बिल्कुल पंगु हो चुकी है। सरकार के कुर्सी से बेदखल किए जाने तक खामोश नहीं बैठा जाएगा। विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से ऊब चुकी है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विजय दुबे, रामधनी गोंड, कमलेश शुक्ल, दीपक मिश्र, विजय प्रताप मणि, राजेंद्र मल्ल, अजय उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, उग्रसेन राव, विश्म्भर मिश्र, बलराम उपाध्याय, मारकंडेय तिवारी, अंतर्यामी सिंह, सज्जन मणि, विजयलक्ष्मी गौतम, माया जायसवाल, डॉ. सत्यप्रकाश मणि,  राधेश्याम शुक्ल, संजय राव, रामदास मिश्र, सत्येंद्र मणि, रामेश्वर पांडेय, पुनीत अमेठिया, अंबिकेश पांडेय, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed