फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pandit Deendayal Upadhyay was an idea, not a person: Dr. Ramapati

व्यक्ति नहीं विचार थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : डॉ. रमापति

Mon, 25 Sep 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay was an idea, not a person: Dr. Ramapati
सलेमपुर समता निवास पर पं.दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्र्यापण करते सांसद रविंद्र कुशवाहा
देवरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सभी शक्ति केंद्रों पर मनाया। दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र न्यू कालोनी के पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं विचार थे। वे ऐसे दार्शनिक थे जिनका उस समय का दिया अंत्योदय का विचार आज मोदी सरकार के कार्य करने का मंत्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने कांग्रेस के चल रहे अधिनायकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। गैर कांग्रेसवाद का रास्ता जनसंघ के रूप में खोला। जनसंघ आज भाजपा के रूप में उनके विचारों, सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रहा है। सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी पं. दीन दयाल उपाध्याय का दिया एकात्ममानववाद का विचार आज पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। उनके इन विचारों को दुनिया के देश अपनाकर अपने देश का विकास कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करें और उस पर चलें, यही उनको श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, अजय शाही, अजय कुमार दूबे, अंबिकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पं. दीन दयाल को दी गई श्रद्धांजलि

फोटो 25 बीपीआर 01,

भाटपाररानी। पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। सेवानिवृत्ति जिला जज अशोक कुशवाहा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास वे आजीवन करते रहे। डॉ. अरविंद सहाय ने कहा कि उनके सपनों को केंद्र व प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, सभासद राजेश गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, दुर्गेश्वरी सोनी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

-----------------
एकात्म मानववाद के प्रणेता थे दीनदयाल : रविंद्र

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। समता निवास पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पं. दीन दयाल को श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। वे स्वदेशी के बहुत बड़े उपासक थे। अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया है। भाजपा ही किसानों की चिंता कर उनके हितों के लिए सदैव कार्य करती रही है। इस दौरान जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, कन्हैया लाल जायसवाल, बिंदा कुशवाहा, अमित सिंह बबलू, शेषनाथ भाई आदि मौजूद रहे।
------------
दीनदयाल के विचार आज भी प्रासंगिक : कवींद्र नाथ पांडेय

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। भाजपा रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक कवींद्र नाथ पांडेय ने पड़री में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। वे हमेशा समाज के उत्थान के लिए सोचते रहे। इस दौरान, संजय सिंह, सुरेंद्र पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, रमाशंकर पांडेय, द्वारिका पांडेय आदि मौजूद रहे।

--------------
एपीएस डिग्री कॉलेज में मनाई गई जयंती

सोनूघाट। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एपीएस डिग्री कॉलेज परिसर में मनाई गई। महाविद्यालय के सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, आदर्श व मूल्य और उनके द्वारा राष्ट्र और समाज को दिए गए योगदान से परिचित कराया गया। महाविद्यालय के नियंता डॉ. राकेश कुमार उपाध्याय ने पं. दीन दयाल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा दिलीप कुशवाहा, विनोद तिवारी, दीपक विश्वकर्मा, आशुतोष मिश्र, महेश राजभर आदि मौजूद रहे।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed