फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   paina feeder buirst, mentainance work not completed

बरहज में जला पैना फीडर, गोरखपुर से आए मैकेनिक देर शाम तक नहीं कर सके दुरुस्त

Thu, 12 Aug 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
paina feeder buirst, mentainance work not completed
बरहज में जला पैना फीडर, गोरखपुर से आए मैकेनिक देर शाम तक नहीं कर सके दुरुस्त
विज्ञापन

बरहज। जयनगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में लगा पैना फीडर किंही कारणों से जल गया था। जिसे ठीक कराने के लिए गोरखपुर से मैकेनिक बुलाए गए थे। देर शाम तक कर्मचारी फीडर दुरुस्त नहीं कर सके। बाद में महेन फीडर से दो-दो घंटे के शिफ्ट में आपूर्ति बहाल की गई तो महेन फीडर से जुड़े उपभोक्ता नाराज हो गए।
बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता सचिन सिन्हा, एसडीओ गनेश मिश्र के देखरेख में जले पैना फीडर का दुरुस्तीकरण कार्य कराया जा रहा था। गोरखपुर से आए मैकेनिक स्थानीय कर्मियों के साथ फीडर ठीक करने में जुटे थे। देर शाम तक मरम्मत नहीं हो पाई तो महेन फीडर से दो-दो घंटे के शिफ्ट में आपूर्ति बहाल की गई। इससे महेन फीडर से जुड़े उपभोक्ता नाराज हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को पैना फीडर अचानक धू-धू कर जलने लगा। जिससे फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से पैना फीडर को पश्चिमी फीडर से जोड़ा गया। जबकि पश्चिमी को महेन से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराया गया था। एक्सईएन सचिन सिन्हा ने बताया कि खराब फीडर सही करा लिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में लगा पैना फीडर किन्हीं कारणों से जल गया था। उसकी मरम्मत कराई जा रही थी। अधिशासी अभियंता सचिन सिन्हा ने बताया कि अधिकांश संविदा कर्मी खिसक लिए हैं। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जेई को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed