फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Paddy is not being sold due to lack of verification

Deoria News: सत्यापन के अभाव में नहीं बेच पा रहे धान

Mon, 08 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy is not being sold due to lack of verification
खुखुंदू। क्षेत्र के दो धान क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह में मात्र 45 कुंतल धान की ही खरीदारी की गई है। जबकि दोनों क्रय केंद्रों को मिलाकर करीब 12 टन के लगभग धान खरीदारी करने का लक्ष्य है। क्रय केंद्र प्रभारियों का कहना है कि खरीदारी में सत्यापन आड़े हाथ आ रहा है। समय से सत्यापन नहीं होने से किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं।
विज्ञापन

बी पैक्स खुखुंदू पर शनिवार को स्थानीय गांव निवासी किसान बृजनाथ यादव के 40 क्विंटल धान की खरीदारी की गई। जबकि अन्य किसानों की अभी खरीदारी नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है सत्यापन में देरी के चलते धान क्रय केंद्र पर बेंच नहीं पा रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि सत्यापन के अभाव में खरीदारी में विलंब हो रहा है। परसिया भगवती क्रय केंद्र पर अभी मात्र 5.20 क्विंटल ही धान की खरीदारी हो पाई है। यहां भी सत्यापन और आनलाइन की दिक्कत के चलते खरीदारी में देरी होने की बात कही जा रही है। क्रय केंद्र प्रभारी नवनाथ पांडेय ने बताया कि किसान भी आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed