फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Oxygen pipe theft in medical college, life of patients in danger

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन पाइप की चोरी, मरीजों की जान पर संकट

Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Oxygen pipe theft in medical college, life of patients in danger
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में करीब एक सप्ताह से कट रही ऑक्सीजन पाइप से जिम्मेदार परेशान परेशान थे। सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्ध को पकड़ा है। एक के पास से पाइप का टुकड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में जुटी है। इसके बाद जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अगर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो फिर पाइप कट सकती है। थोड़ी सी चूक हुई होती बड़ी घटना हो सकती थी। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसे लेकर सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के इंतजाम किए गए हैं। एक-एक हजार एलपीएम के तीन प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। इसमें एक प्लांट से एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल, दूसरे से नए भवन के वार्डों में आपूर्ति होती है, जबकि अन्य एक प्लांट से पीआईसीयू और इमरजेंसी में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पुराने महिला अस्पताल भवन से पुराने फीमेल मेडिकल वार्ड होते पीआईसीयू व इमरजेंसी को पाइप गई है। पुराने वार्ड के बंद होने से उधर लोगों का आना-जाना कम होता है। चार दिन पहले अचानक ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने पर सभी परेशान हो गए और आनन-फानन में जैंबो सिलेंडर से आपूर्ति शुरू कर दी गई।
दिन होने के कारण सब कुछ ठीक हो गया। अगर थोड़ी सी चूक हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसके बाद चोर बुधवार, बृहस्पतिवार को घटना को अंजाम दिए। शुक्रवार की रात नजर रखी गई। इसके बाद भी भोर में चोर करीब दस मीटर ऑक्सीजन व एयर पाइप काट दिए।
शनिवार की शाम को सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों ने संदिग्ध एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। इसी बीच रविवार की सुबह संदिग्ध एक युवक को पीआईसीयू में तैनात होमगार्ड नरेंद्र राव के रोका तो वह छुड़ाकर भागने लगा। उसने दौड़ाया और इमरजेंसी के पास मौजूद शिवम मिश्रा व भूपत द्विवेदी के सहयोग से पकड़कर पुलिस को सौंपा। उसके पास से पाइप का टुकड़ा बरामद हुआ।

बताया जाता है कि वह छिपाकर रखे पाइप के टुकड़े को ले जाने आया था। पुलिस पूछताछ के साथ पूर्व में चोरी कर बेची गई पाइप को खरीदने वाले कबाड़ी का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले भी कई बार पाइप कट चुकी थी। अब पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो पाइप फिर कट सकती है। पाइप कटने के बाद से सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यहां पूर्व सैनिकों की हर समय तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed