फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Overtaking by blowing hooter, truck driver beaten for not giving way

Deoria News: हूटर बजा कर कर रहे थे ओवरटेक, साइड नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा

Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Overtaking by blowing hooter, truck driver beaten for not giving way
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। स्कॉर्पियो सवार मनबढ़ों ने साइड नहीं मिलने से नाराज ट्रक चालक को घेरकर पीट दिया। स्कॉर्पियो सवार हूटर बजाते हुए ट्रक को ओवर टेक कर रहे थे। विडियो वायरल होते ही पुलिस ने एमवी एक्ट में गाड़ी का चालान करते हुए सीज कर तीनों युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया।

सुरौली थानाक्षेत्र के उसरा बाजार की तरफ से एक ट्रक मंगलवार को देवरिया शहर की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक के पीछे काले रंग की स्कॉर्पियो पर सवार युवक हूटर बजाते हुए आ रहे थे। स्कॉर्पियो सवारों ने ट्रक चालक से साइड मांगा। सड़क संकरी होने से ट्रक चालक ने साइड नहीं दिया और आगे जगह मिलने पर साइड दिया। इससे नाराज स्कॉर्पियो सवार युवकों ने ट्रक चालक को घेरकर रोक लिया और मारने-पीटने लगे। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और वॉयरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार शिवम सिंह (23 वर्ष) पुत्र विनय प्रताप सिंह निवासी इमलिया रुद्रपुर, शिवम (21 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश काशी पुरम कॉलोनी रूद्रपुर और सनी (21 वर्ष) पुत्र पप्पू सोनकर निवासी रामचक थाना सुरौली को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं चार पहिया वाहन को सीज करते हुए चालान कर दिया। सुरौली थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हूटर लगी स्कॉर्पियो का एमवी एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया है। वहीं तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान हुआ है। ट्रक ड्राइवर की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed