फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Outpost in-charge and head constable suspended for negligence

Deoria News: लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित

Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and head constable suspended for negligence
लार/देवरिया। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी विक्रांत वीर ने चौकी प्रभारी संकल्प सिंह राठौर और हेड कांस्टेबल सुनील सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही, विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लार कस्बे में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी दौरान किशोरी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया। आरोप है कि मामला संवेदनशील होने के बावजूद पुलिस चौकी स्तर पर गंभीरता नहीं बरती गई। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी सुनील सिंह और सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ल रात में ही मौके पर पहुंचे। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि इस मामले में चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल दोनों ने अपने कर्तव्यों में घोर लापरवाही की है। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गय है। उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर लार चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मोहर्रम के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी दीपक सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। लगातार हो रहीं कार्रवाइयों ने लार पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed