फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ornament of 15 lakh stolen

Deoria News: मैरिज लॉन से 15 लाख के आभूषण चोरी, केस दर्ज

Fri, 09 Feb 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
ornament of 15 lakh stolen
देवरिया शहर के कसया रोड पर स्थित है मैरिज लॉन
विज्ञापन

दूल्हे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है अज्ञात पर केस
सीओ सदर ने कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचकर की जांच
चेतावनी के बावजूद नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के कसया रोड स्थित मैरिज लॉन में वैवाहिक समारोह के दौरान बुधवार की देर रात करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। यहां बरात बिहार प्रांत के सिवान जिले से आई थी। दूल्हे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।सीओ सदर ने कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचकर बृहस्पतिवार को दोपहर में जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
बताया जा रहा है कि देवरिया के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के निकट स्थित एक मैरिज हाॅल में बुधवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के रसौती गांव के निवासी शत्रुघ्न राय की पुत्री वंदना राय का विवाह था। यहां बिहार प्रांत के ही सिवान जिले के तितिरा गांव के निवासी अभय कुमार राय के पुत्र हिमांशु कुमार राय की बरात आई थी।
विज्ञापन

रात में मांगलिक कार्यक्रम में काफी भीड़ थी। गहने चढ़ने के बाद मैरिज हाॅल के एक कमरे में लोग अटैची लेकर सोए थे। देर रात सभी गहने चोरी हो गए। बृहस्पतिवार को सुबह सामान सहेजने के दौरान गहने चोरी होने की जानकारी हुई। उसके बाद वहां गहनों की खोजबीन शुरू हो गई। उस कमरे से जुड़े बाथरूम में कुछ गहने की खाली डिब्बियां मिलीं। इसके बाद चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन चोरी हुए आभूषण का पता नहीं चल सका। दूल्हे के भाई सोनू कुमार ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। जांच-पड़ताल चल रही है।
सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि लॉन वालों ने सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया है। यदि कैमरे लगे होते तो चोर का पता जल्दी लग जाता। लॉन के मालिक को पूर्व में भी चेताया जा चुका है कि सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। लेकिन, उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। सीओ ने बताया कि दूल्हे के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed