फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   oreparation for medical college admission

मेडिकल कॉलेज में दाखिला के लिए आने वालों को नहीं पड़ेगा भटकना

Mon, 07 Nov 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
oreparation for medical college admission
मेडिकल कॉलेज में दाखिला के लिए आने वालों को नहीं पड़ेगा भटकना
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन गेट पर स्वागत तथा अंदर हेल्प यू का लगेगा फ्लैक्स
हेल्प डेस्क पर अभिभावकों व विद्यार्थियों को मिलेगा महर्षि देवरहा बाबा का प्रसाद
लेक्चर हाल में अभिभावकों के लिए सोफे व विद्यार्थियों के बैठने के लिए रहेंगी कुर्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों व उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सहूलियत के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्य गेट पर स्वागत तथा अंदर एक फ्लैक्स लगाया जाएगा। वहीं, हेल्प डेस्क पर देवरहा बाबा के प्रसाद तथा प्रवेश के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रवेश के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं। इसमें पंद्रह सीट आल इंडिया कोटे तथा 85 सीट प्रदेश के कोटे की है। आल इंडिया कोटे में मात्र एक दाखिला हुआ है, जबकि प्रदेश कोटे से प्रवेश नौ से 13 नवंबर तक चलेगा। इस बीच आल इंडिया कोटे के विद्यार्थियों का भी दाखिला होगा। इस बार व्यवस्था बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार सक्सेना के नेतृत्व में प्रवेश समिति ने कार्य योजना बनाई है। इससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की सहूलियत होगी। गेट के बाहर योगी आदित्यनाथ जी के सपनों का नगर देवरिया में आपका स्वागत है। महर्षि देवरहा बाबा के देवस्थान, मेडिकल में आगमन पर हार्दिक बधाई, अभिनंदन तथा नीट में सफलता के लिए अभिभावकों, छात्र एवं छात्राओं का कठिन परिश्रम के बाद स्वागत है, स्लोगन लिखा फ्लैक्स लगेगा। अंदर प्रवेश करने पर हेल्प यू का फ्लैक्स होगा। यहां हेल्प डेस्क पर कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देवरहा बाबा के प्रसाद के रूप में बूंदी आने वालों को दी जाएगी। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी। डेस्क पर एलॉटमेंट लेटर दिखाना होगा। इसके बाद रजिस्टर में छात्र का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज होगा। फ्लो चार्ट भी रहेगा। इसके बाद प्रवेश फार्म के साथ टोकन उपलब्ध कराया जाएगा। लेक्चर हाल में अभिभावकों के लिए सोफा व छात्रों के लिए कुर्सी लगी रहेगी, जहां छात्र फार्म भरेंगे।
इसके बाद एक बार में पांच विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्यालय में प्रवेश समिति बुलाएगी। यहां विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र का सत्यापन, शुल्क की डीडी, प्रमाणपत्र की फोटो कापी जमा कराई जाएगी तथा एक काउंटर पर उनका ब्योरा अपलोड किया जाएगा। यहां अभिभावकों व विद्यार्थियों से फीडबैक भराया जाएगा। इसके लिए उन्हें एक फार्म दिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी का मेडिकल परीक्षण भी होगा।
मेडिकल परीक्षण के लिए विद्यार्थियों के साथ रहेंगे कर्मी
एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आने वाले विद्यार्थियों के मेडिकल परीक्षण में आसानी के लिए समिति द्वारा कर्मचारी लगाए जाएंगे, जो उन्हें ओपीडी में चिकित्सक के कक्ष व जांच केंद्र तक पहुंचाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को भटकना न पड़े। विद्यार्थियों की आंख, एक्स-रे, ब्लड जांच व अन्य परीक्षण होगा।

प्रवेश समिति में ये हैं शामिल
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए एक समिति बनाई गई है। इसके नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार सक्सेना बनाए गए हैं। इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में डॉ. संजय भट्ट, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. शिशिर, डॉ. मानवेंद्र, डॉ. सना नुसरत, प्रतीक, पीयूष व पवन शामिल हैं। समिति के सहयोग में वरिष्ठ सहायक अजीत पाल गौतम, मिनिस्ट्रियल एवं सेक्रेट्रियल कृष्ण गुप्ता, मल्टीपरपज जनरल विद्यासागर मिश्रा, धरमेश दुबे, सफाई कर्मी सुनील, रूदल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed