फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Opposition to culvert on bypass, farmers stopped work

Deoria News: बाईपास पर पुलिया का विरोध, किसानों ने रोक दिया काम

Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opposition to culvert on bypass, farmers stopped work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। बाईपास मार्ग में घारी वार्ड से हाईडिल तिराहा तक पानी निकासी के लिए लगाए जा रहे ह्यूम पाइपों को किसानों ने रोक दिया है। इससे सड़क निर्माण में और देरी होगी। हालांकि, समस्या के जल्द समाधान कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एसडीएम सलेमपुर को पत्र लिख पुलिया लगवाने की मांग की है।
नवलपुर से लार बाईपास मार्ग का कार्य लगभग 80 प्रतिशत हो चुका है। इस पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। वहीं घारी वार्ड से हाईडिल तिराहा तक तोड़ी गई सड़क का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके पीछे सड़क को ऊंचा करने के लिए मिट्टी नहीं मिलना बताया जा रहा है। इधर लोगों की मांगों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने फिर कार्य को शुरू किया। गयागीर वार्ड में लगने वाले बारिश के पानी के निकास के लिए बाईपास मार्ग में चार जगहों पर ह्यूमन पाइप लगना है। इसके लिए विभाग खुदाई करा रहा था। इसकी जानकारी पर पहुंचे किसानों ने अपने खेतों के सामने पाइप लगाने से मना कर दिया। उनका कहना है कि बहाव से फसलें खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण के जेई संतोष यादव का कहना है कि पानी निकास नहीं होगी तो सड़क ऊंची होने के बाद भी पानी लगेगी। वहीं गयागीर वार्ड में बरसात के मौसम में बाढ़ जैसे हालात हो जाएंगे। ऐसे में जब तक पाइप नहीं लग जाता तब तक कार्य आगे नहीं बढ़ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते बाईपास बनने में देरी होगी। जबकि 21 जून तक बनाने का विभाग ने समय दिया था। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विनय सिंह, सुनील मोदनवाल, घारी वार्ड के राजीव सिंह, अंशु सिंह, देवेंद्र सिंह राजू अादि ने बताया कि बाईपास के किनारे पड़ने वाले घरों और दुकानदार छह माह से दुश्वारियां झेल रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों को जल्द निर्माण शुरू करा देना चाहिए। जेई संतोष यादव ने बताया कि ह्यूम पाइप लगाने के लिए खोदाई की जा रही थी। किसानों ने रोक दिया है। समस्या का समाधान होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed