फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Opposition expressed by playing in wilderness

भैंस के आगे बीन बजा कर जताया विरोध

Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Opposition expressed by playing in wilderness
शहर के मालवीय रोड पर सराफा कारोबारियों ने भैस के सामने बीन बजाकर विरोध जताया।
देवरिया में  सराफा मंडल और स्वर्णकार संघ का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कारोबारियों ने विरोध स्वरूप भैंस के आगे बीन बजाया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार अपने वादे से पलट गई है। अलगावादी ताकतों से बातचीत और व्यापारियों से इनकार पर सरकार की आलोचना की। सपा विधायक शाकिर अली ने आंदोलन का अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


शहर  के मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरनास्थल पर सराफा व्यापारी शनिवार को भैंस लेकर आए और सरकार की नीतियों के विरोध में भैस के आगे बीन बजाया। सपा विधायक शाकिर अली ने कहा कि बीजेपी सरकार की असलियत सामने आ गई है। कुटीर धंधे के रुप में विकसित स्वर्णकारों की दुकान को बंद करना चाहती है। दरअसल सरकार औद्योगिक घरानों के इशारे पर काम कर रही है। ताकि गांव और गलियों में बड़ी कंपनी की शो-रूम खुल सके और औद्योगिक घराने लाभ कमा सकें।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुबाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी ने यूपीए के कार्यकाल में कानून को व्यापारी विरोधी बताया था, लेकिन सरकार में आते ही उत्पाद शुल्क के बारे में विचार बदल गया। केंद्र सरकार का रवैया बेहद गलत है। वह अलगाववादी ताकतों से बातचीत कर रही है लेकिन पिछले 26 दिनों से धरना दे रहे कारोबारियों की सुध तक नहीं ली है। इससे व्यापारियों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। सभा को अजय वर्मा, संतोष बरनवाल, राजेश सराफ, ध्रुवदेव यादव, भरत, पंकज वर्मा, रमेश वर्मा, संजू सोनी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed