फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Operation of the maternity could not be done due to non-availability of unconscious doctor

Deoria News: बेहोशी के डॉक्टर नहीं आने से प्रसूता का नहीं हो सका ऑपरेशन

Tue, 25 Jul 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Operation of the maternity could not be done due to non-availability of unconscious doctor
सलेमपुर। प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती दो महिलाओं का आपरेशन बेहोशी के डॉक्टर नहीं होने के कारण सोमवार को नहीं हो सका। दोपहर तक इंतजार करने के बाद दोनों प्रसूताओं को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसमें एक प्रसूता ने प्राइवेट अस्पताल की शरण ली है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला सर्जन डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव व बेहोशी के डॉ. एनके गुप्ता की तैनाती है। ब्लॉक के जोगापुर माफी गांव के विजेंद्र कुमार की पत्नी रीमा देवी व नगर के वार्ड नंबर छह पूर्वी इचौना निवासी अजय गुप्ता की पत्नी कृति देवी प्रसव के लिए सोमवार को सीएचसी में भर्ती थीं। प्रसव के लिए सर्जरी की जरूरत थी। अस्पताल में तैनात महिला सर्जन डॉक्टर आपरेशन के लिए तैयार थीं, लेकिन बेहोशी के डॉक्टर दोपहर तक नहीं पहुंचे तो दोनों प्रसूताओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर दोपहर दो बजने के कारण इनका आपरेशन नहीं हुआ। मामला गंभीर देख विजेंद्र कुमार अपनी पत्नी को एक प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन के लिए भर्ती कराए। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था, लेकिन बेहोशी के डॉक्टर के नहीं आने के कारण आपरेशन नहीं हुआ। मजबूरी में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि यह मामला गंभीर है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed