{"_id":"6725ba5b8963597bc20a8829","slug":"one-youth-died-two-injured-in-a-road-accident-in-deoria-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक के आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत- तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक के आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत- तीन घायल
Sat, 02 Nov 2024 11:07 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:07 AM IST
सार
बिशनपुर के टोला डुमरी निवासी इरफान (20) पुत्र मकबूल व चिंटू गोंड (20) पुत्र बेनी वृहस्पतिवार की शाम बाजार करने गौरी बाजार गए थे। वापस लौटते समय गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर देवगांव मोड़ के समीप बाइक की आमने -सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल देवरिया में चल रहा है। क्षेत्र के ग्राम बिशनपुर के टोला डुमरी निवासी इरफान (20) पुत्र मकबूल व चिंटू गोंड (20) पुत्र बेनी वृहस्पतिवार की शाम बाजार करने गौरी बाजार गए थे।
विज्ञापन
वापस लौटते समय गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिससे दूसरे बाइक पर सवार गिरिजेश चौहान (24) पुत्र मुख्तार चौहान निवासी ग्राम मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर सहित तीनों युवक घायल हो गए। गिरिजेश अपने बहन के घर जा रहा था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गिरिजेश चौहान की गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि दुर्घटना में घायल दो अन्य युवकों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन