{"_id":"6908f3a126686700620ce23d","slug":"one-x-ray-machine-is-out-of-order-and-a-long-queue-is-waiting-for-another-deoria-news-c-208-1-deo1009-167041-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : एक एक्स-रे मशीन खराब, दूसरी पर लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : एक एक्स-रे मशीन खराब, दूसरी पर लंबी कतार
Mon, 03 Nov 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के औषधि काउंटर पर लगी रोगियों की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में सोमवार को मरीजोंं की भीड़ रही। ओपीडी से लेकर औषधि काउंटर और एक्स-रे तक लंबी कतार लगी रही।
मरीजों को दो से तीन घंटे इलाज और औषधि लेने में लग गए। एक एक्स-रे मशीन खराब होने से दूसरी पर भीड़ लग गई। मेडिकल काॅलेज में सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
पंजीकरण काउंटर पर सुबह आठ बजे रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रोगी ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने पहुंचे। यहां धीरे-धीरे लंबी कतार लग गई।
डॉक्टर कक्ष से लेकर गैलरी तक भीड़ रही। यही हाल मनोरोग, टीबी, सांस और हड्डी रोग विभाग का रहा। सर्जरी, ईएनटी में गोलाकार लाइन लगाकर लोग खड़े रहे। ओपीडी में दिखाने के बाद दवा लेने काउंटर पर पहुंचे। वहां भी भीड़ रही। चारों काउंटर पर शेड से बाहर तक कतार लगी रही। महिला और पुरुष दोनो काउंटरों पर भीड़ देख अन्य मरीजों के पसीना छूट गया।