{"_id":"621fa306a3417f626c61d21d","slug":"one-lakh-86-thousand-rupees-seized-deposited-in-government-treasury-deoria-news-gkp428694070","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 86 हजार रुपये जब्त, सरकारी कोष में जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 86 हजार रुपये जब्त, सरकारी कोष में जमा
विज्ञापन

बरहज। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। एसएसटी ने मंगलवार की देर रात कपरवार तिराहे से चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति के पास से एक लाख 86 हजार रुपये बरामद किए। कागजात उपलब्ध न हो पाने पर टीम ने रकम जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया। वाहन में सवार लोग बरहज से बरांव की ओर जा रहे थे।
एसएसटी प्रभारी राजेंद्र नाथ सहयोगियों के साथ कपरवार स्थित गांधी चौक पर आने-जाने वालों की जांच कर रहे थे। उसी बीच रात करीब डेढ़ बजे बरहज की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन को पुलिस ने रोका। वाहन में बैठे एक के पास से टीम को एक लाख 86 हजार रुपये मिले। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात करते हुए कर्मचारियों को रकम देने के लिए ले जाना बताया।
उसका कोई कागजात उपलब्ध न करा पाने और संदेह होने पर टीम ने रकम को जब्त कर लिया। एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि एसएसटी ने कपरवार तिराहे से बरांव गांव निवासी एक व्यक्ति के पास से एक लाख 86 हजार रुपये बरामद किए हैं। कागजात मुहैया न करा पाने पर जब्त कर सरकारी कोष में जमा करा दिया गया है।