{"_id":"68584839b677d1f033058de9","slug":"one-health-center-was-found-locked-but-two-were-found-absent-including-lt-deoria-news-c-208-1-sdn1004-156582-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक स्वास्थ्य केंद्र में बंद मिला ताला दो पर एलटी सहित दो गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक स्वास्थ्य केंद्र में बंद मिला ताला दो पर एलटी सहित दो गैरहाजिर मिले
Sun, 22 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का रविवार को सीएमओ ने हाल जाना। चार पीएचसी का निरीक्षण किया। न्यू पीएचसी मगराइच में ताला लगा मिला, जबकि पीएचसी महुई संग्राम में एक स्टॉफ नर्स और पीएचसी खुखुंदू में एक एलटी के अनुपस्थित मिले।
गैरहाजिर कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता सबसे पहले नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुंदू पहुंचे और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का हाल जाना।
उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो एलटी अनुपस्थित मिले, उनके वेतन को रोकने के निर्देश दिए और स्पष्टीकरण भी मांगा है। सीएमओ ने प्रसव कक्ष, दवा कक्ष और पैथाेलॉजी कक्ष का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर हो रही जांच की सुविधा का लाभ मरीजों को दिया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ नया प्राथमिक स्वास्थ्य महुई संग्राम पहुंचे। यहां भी उपस्थिति पंजिका से कर्मचारियों के मौजूदगी की जांच की। इसमें एक स्टॉफ नर्स अनुपस्थित थी। सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा कक्ष का निरीक्षण किया और मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
सीएमओ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगराइच पहुंचे, जहां अस्पताल के गेट पर ताला लगा होने पर सीएमओ भड़क गए और एमओआईसी को फोन कर जन आरोग्य मेला में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियोंं को अस्पताल पर पहुंचने के निर्देश दिए।