{"_id":"63fcf776bd0b398521099252","slug":"one-died-in-accident-deoria-news-c-7-1-69390-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, चालक की मौत
Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर बदली गांव के पास रविवार की रात में एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर के बाद आसपास के लोगों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन चालक को इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए, शव को घर लेकर चले गए।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव के रहने वाले अजय कुशवाहा (32) पुत्र रतन लाल सोमवार की रात में करीब 12 बजे गांव से जिला मुख्यालय के लिए किराये के मकान पर जा रहे थे। अभी वह सोनूघाट के पास बदली गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरे लेन में जाकर पलटी गई।
हादसे मेंं अजय गंभीर रूप से घायल होकर काफी समय तक कार में ही पड़े रहे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अजय को जिला अस्पताल भेजवाया और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे। वे अजय को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। सोमवार को परिजनों ने अजय का दाह संस्कार कर दिया।