{"_id":"609eba3d8ebc3e80d06c4938","slug":"one-died-and-3-injured-in-an-accident-salempur-news-gkp394610155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-साइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, तीन लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-साइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, तीन लोग गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक-साइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, तीन लोग गंभीर
मेहरौनाघाट/गुठनी। बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के सेलौर चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी लाया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मईल थाना के भागलपुर गांव निवासी कामता प्रसाद (55) के रूप में हुई है। वही उसकी पत्नी सकुली देवी (50) और उसके साथ जा रहे नीरज कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने साइकिल सवार की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी भुनेश्वर यादव (45) के रूप में की है। मृतक दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में अपनी ससुराल में श्राद्ध कर्म में शामिल होकर अपने घर जा रहा था। साइकिल सवार भुनेश्वर यादव गुठनी मजदूरी करने आ रहा था कि बाइक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि गंभीर हालत में तीन लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मृतक के रिश्तेदारों और परिजनों को दे दी गई है। सीओ शंभू नाथ राम का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।