फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one corona positive case found

एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 17 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
one corona positive case found
एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला। कोरोना के मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों की जांच कराई जा रही है। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की जा रही है। इस समय दो सक्रिय मरीज हैं। जिले में अब तक 20229 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20006 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 221 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ.आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड की रोकथाम के लिए संभावित लोगों की हर रोज जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 2437 लोगों की जांच की गई, जिसमें 817 एंटीजन तथा 1620 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। एक केस पॉजिटिव पाया गया है। इस समय दो एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 421675 लोगों का कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई गई।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित 118 मरीज पहुंचे अस्पताल, एक भर्ती
देवरिया। जनपद के सीएचसी व पीएचसी पर बुखार से पीड़ित 118 लोग इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 15 वर्ष से कम उम्र के 26 तथा उससे अधिक उम्र के 92 मरीज शामिल हैं, जिसमें एक मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक जनवरी से बीस मरीजों में जेई की पुष्टि हुई। उपचार के बाद सभी स्वस्थ हो गए। डेंगू के अब तक 63 मरीज तथा मलेरिया के दो केस मिले। सभी मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए। कालाजार के 29 एवं एईएस के भर्ती रोगियों में जांच के बाद 123 स्क्रबटाइफस के रोगी मिले। सभी का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19355 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को जनपद में 357 केंद्रों पर लक्ष्य 38 हजार के सापेक्ष 19355 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें युवा 1995, बुजुर्ग 372 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 735 को वैक्सीन की प्रथम तथा 16253 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed