{"_id":"6924a531a45c446f9b01c9f3","slug":"one-accused-arrested-with-eight-cattle-deoria-news-c-208-1-deo1010-168687-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठ गोवंश पशुओं के साथ एक आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठ गोवंश पशुओं के साथ एक आरोपी को पकड़ा
Tue, 25 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के पचरुखिया प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार की सुबह पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लदे आठ गोवंश को मुक्त कराया। मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। गोवंशों को बिहार भेजा जा रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पचरुखिया गांव की तरफ से पशु तस्करों की गाड़ी जाने की संभावना है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के समीप घेराबंदी की। इस दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से आठ गोवंश लदे थे। पुलिस ने गोवंश समेत पिकअप को कब्जे में लेते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनीष यादव उर्फ मोनू यादव निवासी बहादुरपुर थाना खुखुंदू, देवरिया के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ इसके पहले भी खुखुंदू थाने में पांच और मदनपुर थाने में एक मुकदमा पहले से दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक सुशांत पाठक, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार, सौरभ पासवान, विकास यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।ि