{"_id":"62bd6a40a8a702091f1ef2d8","slug":"old-man-killed-with-shovel-in-land-dispute-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Deoria: भूमि विवाद में वृद्ध की फावड़ा से प्रहार कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Deoria: भूमि विवाद में वृद्ध की फावड़ा से प्रहार कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 30 Jun 2022 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:47 PM IST
सार
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
देवरिया समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा गांव निवासी नगीना यादव (60) पुत्र स्व. रामजी यादव का एक व्यक्ति से भूमि विवाद चला आ रहा था। सुबह निर्माण कार्य कराने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच एक व्यक्ति ने नगीना के सिर पर फावड़ा से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से नगीना को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि एक साल पहले से विवाद चल रहा था। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।