फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Old man dies due to drowning in Bhangra drain near the dam in Parsian-Vishunpur Dewar

Deoria News: परसियां-विशुनपुर देवार में बांध के निकट भंगड़ा नाला में डूबने से वृद्ध की मौत

Sat, 27 Jul 2024 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to drowning in Bhangra drain near the dam in Parsian-Vishunpur Dewar
बरहज सरयू पार नदी तट पर दहारी के डूबने की सूचना पर लोगों से जानकारी लेती पुलिस   संवाद
-बंधे की ओर भैंस चराने गए हुए थे दहारी, पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार के पीडब्ल्यू बांध के निकट शुक्रवार की शाम भंगड़ा नाला में डूबने से दसरसरिया निवासी और वृद्ध दहारी चौहान (65) पुत्र किशुन चौहान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दियारा के दसरसरिया निवासी दहारी चौहान पुत्र किशुन चौहान दोपहर को भैंस चराने बंधे की ओर गए थे। लोगों के अनुसार वह किसी काम से नाले के किनारे गए हुए थे। इसी बीच पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चले गए। दहारी के डूबने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे चले रेस्क्यू के बाद किसी तरह उनका शव बाहर निकाला जा सका। दहारी के मौत होने की जानकारी होने पर पत्नी जलेबा देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पुत्र राम सिंह और रामपाल का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र को भेजा गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed