फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old man died in bike and pickup collision

Deoria News: बाइक व पिकअप की भिड़ंत में वृद्ध की मौत

Tue, 30 May 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
old man died in bike and pickup collision
भिंगारी-भटनी मार्ग पर मंगलवार रात हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपारानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी-भटनी मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में संपत्ति कुशवाहा 60 वर्ष की मौत हो गई। वह मंगलवार की रात बाजार कर अपने घर विशंभरपुर बाइक से जा रहे थे। अभी वह श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज के निकट ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक के दो पुत्र जितेंद्र व राजू हैं, जो बाहर रहते हैं। मृतक के चचेरे भाई व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पिकअप का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएचसी भाटपाररानी लाई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पिकअप को थाने लेकर चली गई। थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भाटपाररानी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुकदमे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed