फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Old man died due to drowning in Pokhari in Bhadsara

Deoria News: भड़सरा में पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Old man died due to drowning in Pokhari in Bhadsara
सिंघाड़ा निकाल रहे थे देवनारायण, छोटी नाव पलटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के भड़सरा गांव स्थित एक पोखरी में शनिवार की शाम डूबने से जयनगर-गौरा निवासी देवनारायण (72) सोनकर की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
देवनारायण भड़सरा गांव स्थित रेलवे लाइन के निकट एक पोखरी में सिंघाड़ा की खेती किए हुए थे। परिजनों के अनुसार वह रोज की भांति सिंघाड़ा निकालने गए हुए थे। इसी बीच अचानक छोटी नाव पलट गई। जिससे वह डूब गए। हादसा देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर लोग दौड़ पड़े। जानकारी होने पर परिवार और वार्ड के लोग भी पहुंच गए। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देवनारायण के मौत की जानकारी होने पर पत्नी देवंती पछाड़ खाकर गिर पड़ी। जबकि पुत्री सुनैना और वंदना का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना से सभी हतप्रभ थे। सभी ईश्वर को कोस रहे थे। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

इंसेट में-
पुत्री को डोली में विदा करने का सपना रह गया अधूरा
बरहज। जयनगर-गौरा निवासी और मजदूर देवनारायण सिंघाड़ा आदि बेचकर परिवार की जीविका चलाते थे। उनकी तीन पुत्रियां रेनू, सुनैना और वंदना हैं। उन्होंने बड़ी पुत्री रेनू की शादी कर दिया था। जबकि सुनैना और वंदना के शादी के लिए अपने कमाई से पैसा इकठ्ठा कर रहे थे। लोगों के अनुसार पुत्री सुनैना के रिश्ते के लिए कुछ जगहों पर बात चल रही थी। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। देवनारायण की पुत्री को डोली विदा करने की हसरत अधूरी रह गई। घटना से सभी हतप्रभ हैं। मोहल्ले में सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू, सुनैना, वंदना पत्नी देवंती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed