फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old bandi died in district hospital

बुजुर्ग बंदी की जिला अस्पताल में मौत

Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
old bandi died in district hospital
मृतक दशरथ के घर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : DEORIA
बुजुर्ग बंदी की जिला अस्पताल में मौत
विज्ञापन

ईसी एक्ट और लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने भेजा था जेल
तीन दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुजुर्ग बंदी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बघौचघाट थानाक्षेत्र के गुरमिहा गांव का रहने वाला था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया।

बघौचघाट थानाक्षेत्र के गुरमिहा गांव निवासी दशरथ (90) गांव के कोटेदार थे। पिछले महीने राशन वितरण में शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ छापा मारा था। उनके गोदाम में राशन कम मिला था। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कोटेदार दशरथ यादव के खिलाफ ईसी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। बघौचघाट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि जेल में उनकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। तबीयत में सुधार होने पर वह फिर जेल गए, लेकिन दोबारा तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन पूर्व उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed