फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officials took stock of the crowd gathering at Shiva temples

Deoria News: शिव मंदिरों पर जुटने वाली भीड़ को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा

Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Officials took stock of the crowd gathering at Shiva temples
फोटो समाचार-03डीईओ 131, 132
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। श्रावण मास के स्वागत के लिए नगर-क्षेत्र के शिवालय सज गए हैं। मंगलवार से शुरु होने वाले श्रावण मास के साथ ही तीज-त्योहारों की भी धूम रहेगी। मंदिरों परिसर में आस्थावानों की जुटने वाली भीड़ को लेकर अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया। मंदिरों पर चाक-चौबंद व्यवस्था कराया गया है।

एसडीएम योगेश कुमार ने अधिकारियों के साथ पुराना बरहज स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, महेंद्रानाथ आदिशिव मंदिरों का जायजा लिया। भक्तों की सहूलियत के लिए कराए गए बैरीकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, लगने वाली दुकानों आदि के बारे में जानकारी ली। शिवालयों में दो माह तक पूजा-अर्चन और मेले जैसा माहौल रहेगा। इसको लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। माह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार का विशेष महत्व होता है। मनोकामना पूर्ण होने के लिए भक्त आराध्यदेव का विशेष पूजा-अर्चन करते हैं। शिवालयों में साफ-सफाई के साथ बहुरंगी झालरों आदि से सजाया गया है। श्रावण मास में कांवड़िए बरहज सरयू नदी तट से जल भरकर बाबा महेंद्रानाथ और दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक करते हैंं। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि तैयारियां पूर्ण करा ली गई हैं। मातहतों को निर्देश दिया गया है। मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय, मदनपुर एसआई अख्तर अब्बास, महेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed