फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   objectionable photo viral on social media

देवरिया: सोशल मीडिया पर किशोरी का आपत्तिजनक फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Oct 2021 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Oct 2021 03:32 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने लिखा है कि डेढ़ वर्ष पहले एक गांव के युवक से फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिनों बाद वह गलत व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आपत्तिजनक फोटो रिश्तेदारों के मोबाइल पर वायरल करने लगा।

विज्ञापन
objectionable photo viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर एक युवक ने किशोरी का आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। किशोरी का आरोप है कि युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। मना करने पर अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर रहा है।

विज्ञापन


इससे नाराज युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। हालांकि पुलिस ने चार दिन पहले आरोपी के पिता को हिरासत में लिया था। किशोरी का आरोप है कि केस दर्ज करवाने के लिए रोज थाने का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने लिखा है कि डेढ़ वर्ष पहले एक गांव के युवक से फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिनों बाद वह गलत व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आपत्तिजनक फोटो रिश्तेदारों के मोबाइल पर वायरल करने लगा। इसकी शिकायत करने जब अपने मां-पिता के साथ उसके घर गई तो गलियां देते हुए खदेड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। अभी तक दर्जनों रिश्तेदारों को फोटो वायरल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवक अलग-अलग नंबरों से फोन करके शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल कर रहा है। किशोरी के अनुसार उसने थाने में 19 सितंबर को तहरीर दी थी, लेकिन अब तक केस नहीं दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने युवक के पिता को चार दिन पहले हिरासत में लिया था। इसके बाद छोड़ दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि तीन बार तहरीर दे चुका हूं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बाबत थाना प्रभारी एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पता कराऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed