{"_id":"68d6f319c4e51a0ae809250f","slug":"nut-and-bolt-removed-from-childs-neck-deoria-news-c-208-1-deo1009-164162-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बच्चे के गले से निकाला नट-बोल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बच्चे के गले से निकाला नट-बोल्ट
Sat, 27 Sep 2025 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी देवरिया। मेडिकल काॅलेज में बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की सूझबूझ से एक बच्चे की जान बच गई। ओपीडी में डॉ. प्रदीप गुप्ता मरीज देख रहे थे। इस बीच एक साल के बच्चे को लेकर परिजन पहुंचे।
डॉक्टर ने उन्हें बैठाकर बच्चे को देखा। बच्चे को बार-बार उल्टी हो रही थी। अभिभावक से बात करने पर पता चला कि बच्चे ने लोहे की वस्तु निगल लिया है।
डॉ. प्रदीप ने तत्काल गले का एक्स-रे कराया। गले में फॉरेन बॉडी की पुष्टि हुईं। डॉ. प्रदीप ने बेहोशी की स्थिति में ही गले में फंसी वस्तु निकालने का निर्णय लिया। इसके बाद बेहोशी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज से बात कर दोपहर 12 बजे बच्चे के गले में फंसी वस्तु निकाला गया। यह लोहे के नट-बोल्ट जैसी चीज थी। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।प