फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Now you can get brain examination done in medical college

Deoria News: अब मेडिकल कॉलेज में करा सकेंगे दिमाग की जांच

Mon, 08 Jan 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now you can get brain examination done in medical college
इलेक्ट्रो इंसिफेलोग्राम जांच के लिए 11 लाख रुपये की मशीन मंगाई गई
विज्ञापन

मिर्गी, झटका आदि के मरीजों को एक सप्ताह में मिलने लगेगी सुविधा


देवरिया। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में एक सप्ताह के भीतर दिमाग की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक जांच के लिए मरीजों को गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ तथा निजी सेंटरों की रूख करना पड़ता था।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में हर रोज सौ से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे है। इसमें मिर्गी, झटका आदि से पीड़ित 10 से 15 मरीजों को इलेक्ट्रो इंसिफेलोग्राम (ईईजी) जांच की जरूरत पड़ती है। जांच के माध्यम से मरीजों की दिमाग की गतिविधियों के बारे में पता चलता है। मेडिकल कॉलेज में यहां सुविधा न होने से मरीजों को हायर सेंटर भेजना पड़ता है।
विज्ञापन

अब यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध होगी। इसके लिए करीब 11 लाख रुपये की लागत से मशीन मंगाई गई है। मानसिक रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंबु पांडेय के नेतृत्व में एसआर डॉ. अशोक कुमार व उनकी टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। एक सप्ताह के अंदर जांच शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को देना होगा शुल्क
मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रो इंसिफेलोग्राम जांच के लिए मरीजों को केजीएमयू की दर पर 460 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि इस जांच के लिए निजी सेंटरों पर एक हजार से पंद्रह सौ रुपये कीमत चुकानी पड़ती है।

----
मानसिक रोग विभाग में ईईजी जांच जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए मशीन मंगा ली गई है। जांच सप्ताह में दो दिन ही होगी। इसके लिए शुल्क देना होगा। -डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed