फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Now seven generations of those who trouble the festival will be destroyed

Deoria News: अब त्योहार पर उपद्रव करने वालों की सात पीढ़ियां भुगतेंगी

Sat, 27 Jun 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now seven generations of those who trouble the festival will be destroyed
बराव में विकास कार्यों का ​शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ।
रुद्रपुर। बरांव में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2016 के चर्चित मदनपुर थाना कांड का उल्लेख करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था में आए बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जिस मदनपुर में कभी थाने में आग लगा दी गई थी और पुलिस के असलहे लूट लिए गए थे, आज वहीं मुहर्रम का पर्व पूरी शांति के साथ संपन्न हो रहा है। यदि कोई उपद्रव करेगा तो उसकी सात पीढ़ियां भुगतेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि पिछली सरकार में अराजक तत्वों को खुली छूट थी, जबकि हमारी सरकार में अपराध और अराजकता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम होता है। इसी का परिणाम है कि अब हर धर्म का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। आज मुहर्रम है, लेकिन कहीं किसी का अता-पता नहीं है। कोई अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं कर सकता, कोई सड़क पर गुंडागर्दी नहीं कर सकता।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में एक हत्याकांड के बाद मदनपुर कस्बे में हिंसा भड़क गई थी। उग्र भीड़ ने मदनपुर थाने पर हमला बोलकर उसमें आग लगा दी थी। थाने में रखे पुलिस के असलहे लूट लिए गए थे, सरकारी अभिलेख और वाहन जला दिए गए थे। पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया था। करीब दो घंटे तक चले उपद्रव के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मदनपुर लंबे समय तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिस ने करीब 100 नामजद और लगभग 2,000 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। उस घटना ने पूरे प्रदेश में मदनपुर थाने को सुर्खियों में ला दिया था। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने इसी घटना का हवाला देकर कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बदल चुकी है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed