{"_id":"6058e0ad8ebc3e8d195ac4ed","slug":"notice-to-block-pramukh-salempur-news-gkp389397895","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने दिया नोटिस
विज्ञापन

प्रमुख के पास एक ही नाम से तीन असलहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तीन असलहे रखने वाले सलेमपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू को कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस की मानें तो इनका एक लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
एक ही नाम से तीन असलहे रखने वाले के पास अब दो ही असलहा रह पाएगा। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रोजश सिंह मंटू को एक नाटिस जारी किया। जिसमें उन्हें जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पक्ष रखने को कहा। इसके अलावे तीन असलहा रखने वाले अन्य व्यक्ति को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। जिले में अब तक 35 लोगों को चिह्नित किया गया, जिनके पास तीन-तीन असलहे हैं। इन असलहा धारकों के एक लाइसेंस की निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद सभी 35 असलहाधारकों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में इन सभी लोगों से उनका जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद प्रशासन इन लाइसेंस धारकों में अंसतोष जवाब मिलने वालों के लाइसेंस को निरस्त करेगा। ऐसे में असलहाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। सीआरओ अमृत लाल बिंद ने बताया कि एक व्यक्ति के नाम से अगर तीन असलहे हैं तो उसका एक लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। पुलिस के माध्यम से असलहाधारकों को नोटिस भेजा जा रहा है।