{"_id":"57e6c5a34f1c1b3b5aa82839","slug":"notice-to-absent-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी
देवरिया
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। वक्त से कार्यालय नहीं आना कर्मचारियों का शगल बन गया है। आए दिन नदारद रहते हैं। शनिवार को विकास भवन स्थित कुछ कार्यालयों की सीट खाली थी। सीडीओ ने जब हाजिरी रजिस्टर मंगाकर जांच की तो डूडा के परियोजना अधिकारी, सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी समेत 13 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीडीओ ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बारिश में दूरदराज से आए लोगों को फिर खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि अधिकांश सीटों पर बाबू थे न अधिकारी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही अधिकारियों को लगातार पेंच कस रहे हों लेकिन उनकी सेहत पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा। सीडीओ शनिवार को जब अपने कार्यालय कक्ष पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि कई विभागों के कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं हैं।
उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर मंगाया तो एडीपीआरओ के अलावा पत्रवाहक मीरा का हस्ताक्षर नहीं था। स्वत: रोजगार, उपायुक्त कार्यालय के सहायक लेखाकार अंजनी पांडेय, अरविंद सिंह, अमित जायसवाल, ज्ञानभद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय वरिष्ठ सहायक अनूप श्रीवास्तव, डीआरडीए के रगवतउल्लाह खां, डीडीओ कार्यालय के मृणाल मिश्र, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय के आशीष सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के रविंद्र प्रताप सिंह, विनोद चौबे, अशोक कुमार, अनुपमा सिंह के हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं मिले।