फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice to 76 then chiefs in financial irregularities

Deoria News: वित्तीय अनियमितता में 76 तत्कालीन प्रधानों को नोटिस

Sun, 29 Sep 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to 76 then chiefs in financial irregularities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। छह वर्ष पहले यानि वर्ष 2010-11 के ऑडिट के दौरान 1.63 करोड़ रुपये का वित्तीय अनियमितता मिली थी। इसमें शासन की तरफ से मिले धन से जिले के 76 तत्कालीन ग्राम प्रधानों की तरफ से कराए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के 76 तत्कालिन ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। उनसे एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण की भी मांग की है।

वित्तीय अनियमिता में जिन ग्राम पंचायतों के तत्कालीन ग्राम प्रधानों को नोटिस दी गई है उनमें बैतालपुर विकास खंड के बल्टीकरा, बटुलहीं बरारी-2, चिउरहां खास, रामपुर, सिरजम देई, छितहीं बाजार पिपरहिंया, भटनी विकास खंड के सिंगहीडीह, खैराट, कुरमौटा ठाकुर, परसौनी, पथरदेवा विकासखंड के कोइरी पट्टी, सिधावें, चक जगबन्धन उर्फ मिश्रौली, कौला मुरेड़ा, सलेमपुर विकासखंड के सोहनानाग, पयासी बरसीपार, डुमवलिया, देवरिया विकासखंड के तिलई बेलवा, डुमरिया लाला, तरकुलवा विकासखंड के मठीया महावल, मैनपुर शामिल है। इसके अलावा भाटपाररानी विकासखंड के बड़का गांव, बिशनपुरा, बेलपार पंडित, गाढ़ा, कड़सरवा बुजुर्ग, सोहनपुर, बलुआ, छितौनी, बनकटा जगदीश, बलुअन, परसौनी रघुनाथ, बलुआ, रामपुर कारखाना विकासखंड के डीहा बसंत, पांडेपुर, पोखारभिंडा, गौतम चक मठिया, चांदपुर, भलुवअनी विकासखंड के मिश्रौली उर्फ तरौली, फुलवरिया लाला, गड़ेर, कुसुम्हा, रुद्रपुर विकासखंड के महादहां, सरांव बुजुर्ग, गौरी बाजार में मोहन मठ, लार में मठिल उपाध्याय, देसही देवरिया में मड़पा, भागलपुर विकासखंड में पिपरा मिश्र, कर्पूरी एकौना, बगहा व मठिया इंदौली ग्राम पंचायतों के तत्कालीन ग्राम प्रधान शामिल हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों के वर्ष 2010-11 की आडिट में तत्कालिन ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में कुल 1 करोड़ 63 लाख 504 रुपए की अनियमितता मिली है। मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी ग्राम पंचायतों के तत्कालिन ग्राम प्रधानों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। समयावधि में स्पष्टीकरण नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed