फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Not only humans but animals are also becoming victims of heat stroke.

Deoria News: आदमी ही नहीं पशु भी हो रहे हीट स्ट्रोक के शिकार

Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Not only humans but animals are also becoming victims of heat stroke.
106 से 108 फॉरेन हाइट तक पहुंच जा रहा पशुओं के शरीर का तापमान
विज्ञापन

देवरिया। भटनी के सिसवां गांव निवासी विनोद शुक्ल की गाय शुक्रवार दोपहर अचानक गिर पड़ी। नाक से खून निकल रहा था। गाय ने जीभ बाहर निकाल दिया था। मुंह से झाग आ रहा था। घर के लोग परेशान हो गए। आखिर जो गइया एक दिन पहले एकदम स्वस्थ थी, उसे अचानक हो क्या गया। पशु अस्पताल के डॉक्टर आए तो उन्होंने बताया कि गाय को हीट स्ट्रोक (लू) लग गई है। तुरंत नहलाया दवा दी तो कुछ घंटों बाद गाय की तबीयत में सुधार आया।
दरअसल बढ़ते तापमान और लू की चपेट में आदमी ही नहीं बल्कि पशु भी आ रहे हैं। रोजाना विभिन्न पशु अस्पतालों में तीन से चार सौ केस लू लगने के आ रहे हैं। पशुओं के शरीर का तापमान 106 से 108 फॉरेन हाइट तक पहुंच जा रहा है। चिकित्सक एंटीबायोटिक दवा देने के साथ फ्लूड थेरेपी करा रहे हैं। यह समस्या उन पशुओं को भी आ रही है, जिन्हें टीनशेड में रखा जा रहा है। पशु पालन विभाग की ओर से पशु पालकों को लू से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
सुबह 10 से सायं चार बजे तक पशुओं को धूप में न ले जाएं। टीनशेड के ऊपर पुवाल या गत्ता लगाएं, जिससे धूप का ताप पशुओं को न लगे। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल पिलाएं। दिनभर में कम से कम एक बार जरूर नहलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हीट स्ट्रोक के लक्षण
- पशुु को 106 से 108 डिग्री फॉरेनहाइट तेज बुुखार आना।
- सुस्त होकर खाना-पीना छोड़ देना।
- लू लगने पर पशु की जीभ बाहर निकलने लगती है।
- सांस लेने में कठिनाई होना।
- पशु के मुंह के आसपास झाग आ जाना।
- पशु की आंख व नाक लाल हो जाना।
- नाक से खून आना।
- चक्कर खाकर गिर जाना।

वर्जन
लू से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। पशु पालक पशुओं को सुबह 10 से सायं चार बजे के बीच धूप में न निकालें। पानी पिलाते रहें और दिन में कम से कम एक बार जरूर नहलाएं। - एके वैश्य, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed