{"_id":"5778003f4f1c1ba95c79beab","slug":"not-on-the-website-of-mp-village-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर नहीं सांसद के ‘गांव’ का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर नहीं सांसद के ‘गांव’ का विकास
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पवन कुमार मिश्र, देवरिया। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चुने गए गांवों को लेकर अफसर लापरवाह हैं। देवरिया, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और गोरखपुर जिलों में इन गांवों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी अफसर ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट नहीं कर रहा है। मंत्रालय ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। इस पर प्रदेश सरकार के समग्र ग्राम विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने इसे लेकर चारों जिलों के डीएम को पत्र लिखा है।
देवरिया के सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पयासी गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किया है। इसी तरह बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने बरहज इलाके के कपरवार गांव को गोद लिया है। इन गांवों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी शासन को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट http://saanjhi.gov.in पर अपडेट करनी है।
इसके तहत प्रथम चरण में चयनित ग्राम पंचायतों का पंचायत दर्पण डाटा और ग्राम विकास योजना की प्रगति का नियमित डाटा भरे जाने का निर्देश दिया गया है। लेकिन देवरिया, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और गोरखपुर जिले में यह डाटा फीड नहीं किया जा रहा है। इससे चयनित ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित परियोजनाओं में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी मंत्रालय को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से नाराजगी जताने के बाद समग्र ग्राम विकास विभाग के प्रमुख सचिव नवतेज सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने चारों जिले के डीएम को पत्र लिखकर प्रगति का नियमित डाटा वेबसाइट पर अपडेट कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रकरण महत्वपूर्ण होने के कारण व्यक्तिगत रुचि लेने को कहा है।