फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   North Eastern Railway and Setu Corporation will jointly build an overbridge

Deoria News: पूर्वोत्तर रेलवे और सेतु निगम मिलकर बनाएंगे ओवरब्रिज

Mon, 09 Mar 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
North Eastern Railway and Setu Corporation will jointly build an overbridge
देवरिया। कसया ढाले पर लगा जाम। संवाद
देवरिया। शहर की सबसे व्यस्त कसया ढाले पर ओवरब्रिज का निर्माण दो महीने के भीतर शुरू हो जाएगा। 665 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज का 95 मीटर हिस्सा रेलवे क्रॉसिंग पर है, जिसका निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे कराएगी। वहीं दोनाें तरफ का मिलाकर लगभग 570 मीटर हिस्सा सेतु निगम बनवाएगा। सेतु निगम अपने हिस्से में निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल देवरिया शहर को जाम से निजात मिलेगी, बल्कि सोनूघाट बाईपास, गोरयाघाट और बरियारपुर की ओर से आने-जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। कसया ढाले से हर दिन 35 से अधिक ट्रेनों व 15 से अधिक मालगाड़ियों का संचालन होता है। इस वजह से सुबह से लेकर देर शाम तक इस क्रॉसिंग पर रुक-रुककर जाम लगता रहता है। दोपहर में जब कई ट्रेनें कम-कम अंतराल पर गुजरती हैं या कोई ट्रेन गुजरने के बाद मालगाड़ी भी आ जाती है तो इस ढाले पर लंबा जाम लग जाता है। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। इससे भीखमपुर रोड की तरफ से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसलिए क्रॉसिंग पर अंडरपास और ओवरब्रिज बनवाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। विधायक शलभ मणि के प्रयास से ओवरब्रिज को मंजूरी मिल गई है। वहीं रेलवे अंडरपास का भी निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन मामला कानूनी दांवपेंच में फंसा होने के चलते अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

---
भीखमपुर रोड से जुड़ेगा शहर
यह ओवरब्रिज करीब 665 मीटर लंबा होगा। इसमें भीखमपुर रोड और रेलवे स्टेशन रोड की तरफ रिटेनिंग वॉल होगा। इस ओवरब्रिज के बन जाने से सोनूघाट बाईपास, गोरयाघाट और बरियारपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रेलवे क्रॉसिंग पर रुकना नहीं पड़ेगा। इससे जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


--
कानूनी अड़चन में उलझा है अंडरपास का काम
कसया ढाले पर अंडरपास भी स्वीकृत है। इसका निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे को कराना है। अंडरपास का निर्माण होने से ढाले के दूसरे तरफ बसे मोहल्ले रामगुलाम टोला, गायत्री पुरम, पिड़रा, सिंधी मिल कॉलोनी, बभनी वार्ड के लोग रेलवे स्टेशन व कोतवाली रोड तक सीधे पहुंचेंगे। ढाले के दूसरी तरफ बसे मोहल्ले को लोगों को अपनी दैनिक जरूरत की खरीदारी के लिए शहर में आने पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। लेकिन, अभी यह अंडरपास कानूनी अड़चन की वजह से बनना शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
कसया ढाले पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। क्रॉसिंग के ऊपर रेलवे को निर्माण कराना है। बाकी का हिस्सा सेतु निगम बनवाएगा।

विवेक नायक, सहायक अभियंता सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed