फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nodal officers alooted for grain distribution

खाद्यान्न वितरण के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी

Mon, 14 Jun 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
nodal officers alooted for grain distribution
खाद्यान्न वितरण के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी
विज्ञापन

राशन की दुकान पर खाद्यान्न के साथ चीनी का होगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया । उचित दर विक्रेताओं की दुकान से कार्डधारकों को खद्यान्न वितरण कराने के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इसमें सभी एसडीएम, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता नलकूप अनुरक्षण खंड-देवरिया, सलेमपुर, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, सभी ईओ तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के अधीनस्थ कर्मचारी शामिल हैं। इनकी मौजूदगी में वितरण कार्य होगा। इसके अतिरिक्त चीनी का आवंटन किया गया है, जिसका वितरण माह जून में द्वितीय चरण के वितरण के दौरान (तीन माह का एक साथ) नियमित आवंटन के साथ किया जाएगा।

डीएम आशुतोष निरंजन ने सभी एसडीएम, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता नलकूप अनुरक्षण खंड-देवरिया, सलेमपुर, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी बीडीओ, सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कार्डधारकों को पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अपने अधीनस्थ नामित नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से निर्देशित करें कि वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरण होने वाले खाद्यान्न के दौरान उचित दर दुकान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर नियमानुसार वितरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed